स्वास्थ्य सेवाएं
उद्देश्यः-
स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य उद्देश्य अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना,
जन्म एंव मृत्यु दर पर नियन्त्रण करना, गर्भवती व शिशुओं को समय पर
प्रतिरोधक टीके लगाना व सुरक्षित प्रसूति निश्चित करना है।
योजनाएंः-
1. परिवार नियोजन
इस योजना में औरतों के नलबन्दी व पुरूषों के नसबन्दी आप्रेशन किए
जाते है। परिवार नियोजन आप्रेशन करवाने वाले व्यक्ति को कुछ रूपये खुराक के
लिए दिए जाते है। इसके अतिरिक्त बच्चो में अन्तर रखने के साधन जैसे खाने की
गोलियां, कापर टी, व निरोध दम्पत्तियों को मुफ्त उपलब्ध करवाए जाते है।
बांझ दम्पत्तियों की डाक्टरी जांच कर बांझपन के कारणो को दूर करने का
प्रयास किया जाता है। आप्रेशन के बाद रोगीयों को सरकारी वाहन द्वारा घर पर
छोड़ा जाता है।
इस योजना के अन्तर्गत सभी स्त्रियों व पुरूषो को परिवार नियोजन
अपनाने के लिए बिना परामर्श शुल्क के जानकारी दी जाती है।
पात्र 18-45 वर्श की आयु के दम्पत्ति
2. मातृत्व एंव शिशु स्वास्थ्य कैम्प
जिले के विभिन्न 10 गांवो में एक मास के अन्तराल पर उपरोक्त कैम्प
लगाए जाते है जिसमें मां एंव शिशु के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जांच
विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त की जाती है तथा उनके खून व पेशाब की जाच व दवाईयां
भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती है। इन कैम्पो में गर्भवती माताओं व शिशुओम को
बीमारियों से बचने के लिए टिके भी लगाए जाते है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी
द्वारा भी उन्हे जानकारी दी जाती है।
3. सफेद मोतिया का आप्रेशन
जिले में जगह-जगह आंखो के निशुल्क कैम्प लगाये जाते है जिसमें सफेद
मोतिया के आप्रेशन करने व साथ-साथ मुफ्त दवाईयां व चश्में भी दिये जाते है।
इस योजना में आंख के अन्दर लैन्स (आई.ओ.एल.) को निशुल्क लगाया जाता है।
4. दन्त चिकित्सक की सेवाएं
दन्त चिकित्सक की सेवाएं आधुनिक मशीनों के साथ सामान्य हस्पताल
सोनीपत में उपलब्ध है।
5. एड्स
प्रत्येक व्यक्ति की एच.आई.वी. संक्रामण के लिये खून की जांच की
सामान्य हस्पताल, सोनीपत में मुफ्त सुविधा उपलब्ध है और बीमारियों से बचने
के लिए सलाह व जानकारी दी जाती है।
6. लैबोरेट्री
सामान्य हस्पताल सोनीपत व जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में खून,
पेशाब व टट्टी, की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य
संस्थाओं में मलेरिया के बुखार की मुफ्त जाच सुविधा उपलब्ध है।
7. प्रतिरक्षण कार्य
इस योजना द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चो को छः जानलेवा बिमारियों
से बचाने के लिए टीके मुफ्त लगाए जाते है। ये छः बिमारियों पोलियों,
गलघोटू, काली खांसी, टैटनस, खसरा, टी.बी.है। इसके अतिरिक्त विटामिन ए व
आयरन की गोलियां तथा ओ.आर.एस. का पाउड़र मुफ्क वितरित किया जाता है।
पात्रः- गर्भवती महिलाएं व एक साल तक के बच्चे।
8. ब्लड बैक
सामान्य हस्पताल में जरूरतमन्द रोगियों के लिए अदल-बदल आधार पर
पुर्ण जांच उपरान्त खून उपलब्ध कराया जाता है। आपातकाल स्थिति में निजी
हस्पताल में भर्ती रोगी भी सामान्य हस्पताल से खून ले सकते है।
9. एम्बूलैंस
सामान्य हस्पताल सोनीपत में रैडक्रास सोसाईटी की तरफ से गम्भीर मरीज
को लाने ले जाने के लिए एम्बूलैंस की सुविधा 3.50 रूपये प्रति कि.मी.की दर
पर उपलब्ध है।
10. आपातकालीन उपचार विभाग
सामान्य हस्पताल आपातकालीन मरीजों के लिए 24 घन्टे डाक्टर व अन्य
स्टाफ उपलब्ध रहता है।
सम्पर्क
सिविल सर्जन सोनीपत
अथवा
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी फोनः 2218407
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
अथवा
चिकित्सा अधिकारी/सभी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र सोनीपत
अथवा अपने गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ता