स्वास्थ्य जांच व संदर्भ सेवाएं
(क) स्वास्थ्य जांच
उद्देश्यः
बच्चो व माताओं की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना।
पात्रः
गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं तथा 6 वर्ष तक के बच्चे।
प्रक्रियाः
गर्भ के दौरान माता को व 6 वर्ष कर क बच्चों को स्वास्थ्य जांच हेतू
आंगनवाड़ी केन्द्र से सम्पर्क करें।
(ख) पूर्व स्कूल शिक्षा
उद्देश्यः
बच्चो के उचित मनोबैज्ञानिक, शारिरिक और सामाजिक विकास के लिए नींव
रखना।
पात्रः
3-6 वर्ष तक के बच्चे।
प्रक्रियाः
3-6 वर्ष तक के बच्चों को पुर्व स्कूल शिक्षा के लिए आंगनवाडी
केन्द्र में भेजे।
(ग) प्रतिरक्षण
उद्देश्यः
बच्चो में मृत्यु दर, जन्म दर तथा प्रसव के दौरान मृत्यु का कम
करना।
पात्रः
गर्भवती महिलाओं को टेटनेस व जन्म के उपरान्त एक वर्ष कर बच्चों के
जान लेवा बिमारियों से बचाव के टीके लगवाकर प्रतिरक्षण कराया जाता है।
प्रक्रियाः
गर्भ व जन्म का इन्द्राज आंगनवाड़ी केन्द्र में करवायें।
(घ) पोषण एंव स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी
उद्देश्यः
उचित पोषण एंव स्वास्थ्य शिक्षा के जरिए बच्चों के सामान्य
स्वास्थ्य और पौषण सम्बन्धी जरूरतों की देखभाल के लिए माता की सक्षमता को
बढाना।
पात्रः
15-45 वर्श की महिलाएं।
प्रक्रियाः
पोषण एंव स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण
दिया जाता है।
सम्पर्कः
गांव में आंगवाडी कार्यकर्ता / फोन 2222735
खण्ड से सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी/
जिला कार्यक्रम अधिकारी,
सोनीपत