स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना
उद्देश्यः
इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रो में गरीब परिवारो को रोजगार के
अवसर प्रदान करना, उनके रहन-सहन के स्तर मे सुधार, उनकी बस्तियों में सभी
मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने, महिलाओ एंव बच्चो को उचित स्थान हेतू उनके
आर्थिक एंव सामाजिक विकास के स्तर में वृद्धि करना है।
योजना के घटकः
स्वरोजगार हेतू ऋण योजनाः
शहरी स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत पात्र चयनित गरीब परिवारो को
अपने निजी वयवसाय की स्थापना हेतू अधितकम 50,000/- रूपये की परियोजना लागत
के अनुसार बैंक द्वारा ऋण तथा 15 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम अनुदान रूपये
7500) दिया जाता है लाभार्थी को उस परियोजना लागत का 5 प्रतिशत मार्जिन मनी
के रूप में देना होगा। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थी को सम्बन्धित रोजगार
में प्रशिक्षण दिलाने की भी प्रावधान है।
ऋण एंव बचत समूहः
महिलाएं एक साल तक सफलतापुर्वक अपना पैसा बैंक में जमा करवाने के
बाद प्रति सदस्य एक हजार की दर से अनुदान के रूप में रिवाल्विंग फण्ड
प्राप्त कर सकती है।
शहरी क्षेत्रो में महिला एंव बच्चो का विकास कार्यक्रमः
इस योजना के अन्तर्गत 10-25 महिलाओं को आर्थिक गतिविधि के आधार पर
किसी भी आय सृजन कार्य हेतू ऋण एंव अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाती है।
अधितकम ऋण की सीमा 2.50 लाख रूपये का प्रावधान है एंव समूह योजना राशि का
50 प्रतिशत या अधिकतम 1,25,000 रूपये अनुदान राशि के रूप में दिये जाने का
प्रावधान है।
शहरी मजदूरी रोजगार कार्यक्रमः
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय गरीब परिवारो को मजदूरी के अवसर
उपलब्ध करवाते हुए सामुदायिक परिसम्पत्तियों का निर्माण एंव सृजन करना है।
योजना में सामग्री व श्रम का अनुपास 60:40 रखना निर्धारित है एंव न्यूनतम
मजदूरी दर के अनुसार मजदूरी दी जाती है।
सम्पर्कः-
जिला परियोजना अधिकारी
जिला शहरी विकास अभिकरण, फोनः 2222700
लघु सचिवालय, सोनीपत