समन्वित ग्रामीण ऊर्जा कार्यक्रम
उद्देश्य
1. ग्रामीण क्षेत्रो में उपलब्ध गैर परम्परागत उर्जा के साधनो का समुचित
सदुपयोग करना।
2. सौर ऊर्जा से चालित उपरकणों, उन्नत किस्म के धुआं रहित चूल्हो के प्रयोग
से पर्यावरण सरंक्षण करना।
3. नवीनतम व उर्जा सक्ष्म उपकरण ग्रामीणो को अनुदान दर पर उपलब्ध कराना।
प्रक्रिया
इस कार्यक्रम को ग्रामीणों में लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न
प्रकार के उर्जा सक्ष्म उपकरण गैर परम्परागत उर्जा विभाग हरियाणा द्वारा
जिला ग्रामीण विकास एजैन्सी,सोनीपत के माध्यम से अनुदान पर दिये जाते है।
गांव में पहले जागरूकता शिविर, कुकिंग व पोस्टर, प्रतियोगिताओं द्वारा
ग्रामीणों, महिलाओं, विद्यार्थियों में इन उपकरणों कि उपयोगिता व प्रचार
प्रसाक संबंधी जानकारी दी जाती है। इसके पश्चात् एक निश्चित कार्यक्रम के
अनुसार खण्ड़ के सभी गांव में कैम्प का आयोजन करके ग्रामीणों को मौके पर ही
उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाये जाते है।
अनुदान
क्र.सं. उपकरण का नाम उपकरण की अनुदान पर
कुल लागत उपकरण की
(रूपयो में) कीमत (रूपयों
में)
1. सोलर लालटेन 3000 1700
2. डोमेस्टिक होम लाईट 10975 3487
3. डोमेस्टिक होम लाईट व पंखा 11225 3612
4. डिश टाईप सोलर कुकर 5200 2700
5. सोलर कुकर 1200 900
6. सोलर स्ट्रीट लाईट (केवल 21500 10750
पंचायतों के लिए)
7. सोलर टयुबवैल 2 एच.पी. 451000 67350
8. बायो गैस घरेलू 8000 6200
9. बायो गैस शौचालय के साथ 10000 7700
10. सामुदायिक बायोगैस 25 135000 59750
11. सामुदायिक बायोगैस 249400 116650
12. सामुदायिक बायोगैस 290000 127500
13. सामुदायिक बायौगैस 354000 1600900
14. सोलर वाटर हिटिंग संयन्त्र 18000 केवल 5
प्रतिशत वार्षिक ब्याज
100 प्रतिदिन दर से ऋण
उपलब्ध।
नोटः- उपरोक्त अनुदान पर उपकरणों की कीमत नीतिनुसार परिवर्तनीय है।
पात्रताः-
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यालय में उपलब्ध होने पर सभी प्रकार
के उपकरणों उपरोक्त अनुदान दर के अनुसार जिला सोनीपत के किसी भी गांव के
स्थायी निवासी द्वारा प्राप्त किये जा सकते है। एक परिवार में केवल एक आदमी
सभी प्रकार के उपलब्ध उपकरणों में से केवल एक-एक उपकरण ही ले सकता है। खण्ड
सोनीपत में समन्वित ग्रामीण उर्जा कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष लक्ष्य
निर्धारित किए जाते है।
सम्पर्कः-
अधिक जानकारी के लिए निम्न अधिकारियों से सम्पर्क करेंः-
1. अतिरिक्त उपायुक्त एंव
मुख्य परियोजना अधिकारी
समन्वित ग्रामीण उर्जा कार्यक्रम
जिला ग्रामीण विकास एजैन्सी
लघु सचिवालय, सोनीपत।
2. परियोजना अधिकारी/
सहायक परियोजना अधिकारी
समन्वित ग्रामीण उर्जा कार्यक्रम
फोनः2222700-701
जिला ग्रामीण विकास एजैन्सी
विकास सदन, सोनीपत