सड़क काटने की अनुमती
योजनाः-
सड़क के दूसरी ओर पीने के लिए पाईप लाईन विछाने, सिंचाई के लिए पाईप
दबाने व गन्दे पानी की निकासी के लिए सड़क काटने की विभागीय मंजूरी लेना।
उद्देश्यः-
पक्की
सड़को को काटने के बाद पुनः निर्माण करना व रखरखाव करना।
पात्रता व प्रक्रिया
उपरोक्त कार्य के लिए कोई भी नागरिक सम्बन्धित कार्यकारी अभियन्ता
या उपमण्डल अभियन्ता से प्रार्थना पत्र देकर एवम् मौके का नक्शा बनवाकर
वांछित सरकारी फीस जमा करवा कर मंजूरी ले सकता है। प्रार्थना पत्र मिलने के
बाद इस कार्य के लिए नक्शा अनुसार कुल क्षेत्रफल पर फीस की राशि निर्धारित
की जाती है जो कि पक्की सड़क के लिए 70 रूपये प्रति वर्ग फुट व कच्ची सड़क
के लिए 12 रूपये प्रति वर्ग फुट है।
सम्पर्कः-
कार्यकारी अभियन्ता
लोक निर्माण विभाग(भवन व सड़के), सोनीपत। फोन 2241775
अथवा
सम्बन्धित उपमण्डल अभियन्ता
लोक निर्माण विभाग(भवन व सड़के)
सोनीपत,गन्नौर,गोहाना, खरखौदा।