वाहन पंजीकरण
वाहन का पंजीकरण
वाहन खरीद की तिथी से 7 दिन के अन्दर-अन्दर पंजीकरण करवाना आवश्यक
होता है अन्यथा जुर्माना वसूल किया जाएगा
जरूरी कागजात
1. फार्म न. 20 पर आवेदन पत्र जो कि जिला निरीक्षक, पुलिस द्वारा पाल होना
चाहिए।
2. सेल सर्टिफिकेट फार्म न. 21 व 22
3. प्रार्थी के निवास का प्रमाण पत्र सा सबूत
4. बीमा की कापी
वाहन की पंजीकरण फीस
वाहन पंजीकरण करते समय निम्नलिखित विवरण अनुसार फीस ली जाती है।
1. मोपेड 410 /-रूपये
2. मोटर साईकिल व स्कूटर 710 /-रूपये
3. कार/जीप चार सीटों तक 2100/- रूपये इसके अतिरिक्त प्रत्येक सीट के
लिए 400/- रूपये प्रति सीट।
4. ट्रैक्टर 600 /-रूपये
नगर परिषद फीस
उपरोक्त फीस के अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा निम्नलिखित फीस ली जाती
है।
1. मोपेड 50/- रूपये
2. मोटर साईकिल व स्कूटर 100 /- रूपये
3. कार/जीप ( चार सीटों तक) 500 /- रूपये
ऋण का इन्द्राज फार्म न. 34 पर किया जाता है जिसकी फीस 100 /- रूपये
है। ऋण को रद्द करवाने के लिए फार्म न.35 पर आवेदन करना होता है और साथ में
ब्यान हल्फिया लगाना होता है जिसकी फीस 100 /- रूपये निर्धारित है।
डुपलिकेट कापी निकलवाने के लिए-
डुपलिकेट कापी निकलवाने के लिए फार्म न. 26 पर आवेदन देना होता बे और साथ
में एफ.आई.आर. की कापी व ब्यान हल्फिया सलंग्न करना होता हो या पुरानी
काँपी सलंग्न करनी होती है। इसकी फीस निम्न प्रकार से है।-
1. मोपेड, मोटर साईकिल व स्कुटर 30-00/- रूपये
2. कार, जीप, ट्रैक्टर 100-00 /-रूपये
वाहन की मल्कियत तबदील करवाने के लिए-
वाहन की मल्कियत तबदील करवाने के लिए निम्नलिखित कागजात व फीस की
आवश्यक्ता होती है।
1. फार्म न. 29 व 30 पर आवेदन पत्र
2. फार्म न. 28 पर अनापत्ति प्रमाणली
3. दोनो पक्षों से ब्यान हल्फिया
4. बीमा की काँपी
5. रिहायश का प्रमाण पत्र या अन्य सबूत
फीस
1. मोपेड, मोटर साईकिल व स्कूटर 30-00/- रूपये
2. कार, जीप, ट्रैक्टर 100-00/- रूपये
सम्पर्क-
उपमण्डल अधिकारी ( ना.)
सोनीपत फोन 2222100
गन्नौर
फोन 2460810
गोहाना
फोन
(95-1263)252049