रैड़क्रास सोसायटी
उद्देश्यः-
गरीब असहाय, रोगियों, विकलांगों एंव जरूरतमंदों की मदद करना।
एक्स रे की सुविधा
जिला रैड़क्रास सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों
को केवल 60 रूपये में एक्स रे की सुविधा प्रदान की जाती है।
एम्बुलैंस सेवाएं
जिला रैडक्रास सोसाईटी द्वारा जरूरतमंद रोगियों को एक हस्पताल से
दूसरे हस्पताल व ठीक होने पर उनके घर तक पहुंचाने के लिए एमेबुलैंस की
सेवाएं 3.50 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से उपलब्ध करवाई जा रही है।
कम्प्यूटर प्रशिक्षण
जिला रेड़क्रास सोसायटी द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र चलाए जा
रबे है। इन केन्द्रो में जरूरतमंद छात्रों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण मात्र
रूपये 400 प्रति मास शुल्क लेकर दिया जा रहै है और इन केन्द्रों में गरीब
विद्यार्थियों को विशेष छूट दी जा रही है तथा विद्यार्थियों को बस पास की
सुविधा भी प्रदान की जाती है।
जरूरतमंद रोगियों की सहायता
जिला रैड़क्रास सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल में दाखिल (उपचाराधीन)
गुलाबी राशन कार्ड धारक के रोगियों को 100 प्रतिशत मुफ्त दवाईयां प्रदान की
जाती है।
तिपहिया साईकिल का वितरण
जिला रैड़क्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंद विकलांगो को सिविल सर्जन या
हड्डी रोग विशेषज्ञ की सिफारिश पर तिपहिया साईकिलें मुफ्त प्रदान की जाती
है।
प्राथमिक चिकित्सा एंव गृह परिचर्या का प्रशिक्षण
जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा विभिन्न विद्यालयों में छात्र व
छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा एंव गृह परिचर्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा
है। इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण शुल्क 30 रूपये लिया जाता है।
भौतिक चिकित्सा केन्द्र
हड्डियों के रोगियों की सहायतार्थ रैड़क्रास भवन में एक भौतिक
चिकित्सा केन्द्र चलाया जा रहा है। इस केन्द्र में हड्डियों के रोगियों को
व्यायाम करवाया जाता है। और ये सेवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जा रही है।
रक्तदान शिविरों का आयोजन एंव रोगियो के लिए रक्त की सुविधा
जिला रैड़क्रास सोसायटी सोनीपत द्वारा जरूरतमंद लोगो की सहायतार्थ
रक्त एकत्रित करने हेतू विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एंव स्वैच्छिक संस्थाओं
के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन करके रक्त एकत्रित किया जाता है और
र्कत बैंक सिविल हस्पताल सोनीपत को रोगियों के प्रयोग हेतू दे दिया जाता है
जो रक्तदाता रैड़क्रास सोसायटी द्वारा आयोजित पर्तदान शिविरों में रक्तदान
करते है उनके नजदीकी रिश्तेदारों जैसे मां,बाप,भाई, बहन(सगे) को जरूरत
पड़ने पर एक वर्ष कर रक्त मुफ्त दिया जाता है।
विकलांग पुर्नवास केन्द्र
जिला रैड़क्रास सोसायटी के द्वारा विकलांगो की सहायतार्थ एक विकलांग
पुनर्वास केन्द्र चलाया जा रहा है। इस पुन्रवास केन्द्र में जरबरतमंद
रोगियों को सिविल सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की सिफारिश पर कृत्रिम अंग
मुफ्त प्रदान किये जाते है।
श्रवण यन्त्र प्रदान करना
जिला रैड़क्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को कानों के चिकित्सा
अधिकारी की सिफारिश पर मुफ्त श्रवण यन्त्र दिए जाते है।
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा
जिला रैड़क्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंद रोगियों को अल्ट्रासाउंड की
सुविधा निम्न प्रकार से प्रदान की जा रही है।-
क) ओ.पी.डी. रोगियों से शुल्क-
1. सामान्य/नीला एंव पीला राशन कार्ड धारकों से 100+20 = 120
2. गुलाबी राशन कार्ड धारकों से 50+10 = 60
ख) अस्पताल में दाखिल रोगियों से शुल्क
1. सामान्य कार्ड धारकों से 120
2. पीला राशन कार्ड धारकों से 60
3. गुलाबी राशन कार्ड धारकों को यह सेवा मुफ्त
प्रदान की जा रही है।
नोटः-
स्वतन्त्रता सेनानीयों तथा लावारिस रोगियों को अल्ट्रासाउंड की
सुविधा मुफ्त प्रदान की जाती है तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना
ग्रस्त रोगियों को जब तक उनके अभिभावक न आएं तब तक उनको भी अल्ट्रासाउंड की
सुविधा मुफ्त प्रदान की जायेगी।
सम्पर्कः-
उपायुक्त एंव प्रधान
जिला रैडक्रास सोसायटी सोनीपत फोऩ
अथवा
सचिव,
जिला रैड़क्रास सोसायटी, फोनः 2221400
सोनीपत।