युवा गतिविधियां
 
1. एड्स व नशीले पदार्थों पर सेमिनार
       जिला मुख्यालय पर एड्स व नशीले पदार्थों पर सैमिनार लगाकर इससे बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को जानकारी दी जाती है।
2. खेती एंव पशुपालन हेतू जानकारी
       इस स्कीम के तहत युवाओं को मशरूम व खेती करने की नई तकनीकों के बारे में बताया जाता है। व पशुपालन हेतू एन.डी.आर.आई. सोनीपत में युवाओं को जानकारी एंव प्रशिक्षण दियाल जाता है।
3. जिला व राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार स्कीम
       इस स्कीम के अन्तर्गत युवाओं व युवतियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतू प्रत्येक वर्ष में एक युवा को राज्य स्तर पर 5000 /-रूपये व जिला स्तर पर 3000 /-रूपये तथा राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा क्लब को 20,000/- रूपये व जिला स्तर पर 5000/- रूपये का पुरस्कार दिया जाता है।
4. बिजली, पानी, ईंधन, पर्यावरण सरंक्षण
       बिजली, पानी, ईंधन व पर्यावरण के बारे में संगोष्ठी कर युवाओ को इसके सरंक्षण के बारे में जानकारी दी जाती है तथा प्रोत्साहित किया जाता है।
5. युवा उत्सव कार्यक्रम
       भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन प्रति वर्ष करवाया जाता है जिसमें 15 से 35 वर्ष के युवा भाग लेते है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाली टीम के प्रत्येक प्रतिभागी को 8000/- रूपये द्वितीय आने वाले प्रतिभागी को 6000 /-रूपये व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को हरियाणा सरकार द्वारा 4000 /-रूपये पुरस्कार के रूप में दिए जाते है।
6. युवा विकास कार्यक्रम
       इस कार्यक्रम के तहत युवाओं?युवतियों को पहाड़ो पर ट्रैकिंग, ग्लाईडिंग, रिवर राफटिंग आदि साहसिक गतिविधियां करवाई जाती है।
7. राष्ट्रीय यूथ अवार्ड स्कीम
       इस स्कीम के तहत युवाओं व युवतियों द्वारा किये गये साहसिक एंव विकास कार्यों के लिए 20,000/- रूपये का नकद पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।
8. सिलाई प्रशिक्षण योजना
       विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में सिलाई प्रशिक्षम केन्द्र स्थापित किये जाते है। जिसमें प्रशिक्षिका को मानदेय के रूप में 500/- रूपये प्रति माह दिये जाते है। प्रत्येक वर्ग की लड़कियां सिलाई केन्द्र पर प्रशिक्षण ले सकती है।
सम्पर्क करेः-
       जिला खेल एंव युवा कल्याण अधिकारी            फोनः 2221589
       सोनीपत