बाल विकास
योजना
       बच्‍चों एंव महिलाओं का सर्वांगींण विकास करना।
1. कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण केन्‍द्र:-
       संस्‍था द्वारा सोनीपत में कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण केन्‍द्र चलाये जाते है जिनमें कम फीस पर आधुनिक शिक्षा दी जाती है। गांव से आने वाले बच्‍चों को बस पास की सुविधा दी जाती है। सोनीपत केन्‍द्र में 600 रूपये प्रतिमाह फीस है तथा अन्‍य ग्रामीण केन्‍द्रां में 400 रूपये फीस है। कोई भी 10वीं पास छात्र/छात्रा साक्षात्‍कार में उपस्‍थित होकर प्रवेश प्राप्‍त कर सकता है।
2. घुमन्‍तु बच्‍चों का कल्‍याण केन्‍द्र:'
       इस केन्‍द्र में सडकां पर कागज/ पोलिथीन बिनने वाले 5 साल से 15 साल तक के बच्‍चों के लिये शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, पोषाहार एंव मनोरंजन का प्रबन्‍ध है। इसके अलावा लडकियों को नि:शुल्‍क सिलाई-कढाई का कार्य सिखाया जाता है। यह केन्‍द्र रामनगर सिरटा रोड पर स्‍थित है।
3.बच्‍चे गोद लेने की सुविधा:-
       इस कार्यक्रम के तहत संस्‍था लावारिश बच्‍चों का पालन पोषण करती है। तथा इन्‍हीं बच्‍चों को नि:संतान माता-पिता गोद ले सकते है।
प्रक्रिया:-
       हरि‍याणा राज्‍य बाल कल्‍याण परिषद, चण्‍डीगढ से आवेदन पत्र प्राप्‍त कर पंजीकरण करवाया जाता है इच्‍छुक दम्‍पतियों को छछरोली(यमुनानगर) स्‍थित बालकुंज शिशुग़ह में उपलब्‍ध बच्‍चों में से गोद दिया जाता है। ये संस्‍था हरियाणा में एक अधिक़त संस्‍था है जहां से बच्‍चे गोद लिये जा सकते है।
4.मिनी बाल भवन:-
       संस्‍था द्वारा पाई, जाखोली व चीका में मिनी  भवन गये है जिनमें ग्रामीण बच्‍चों के विकास के लिये गतिविधियां चलायी जाती है। कोई भी बच्‍चा इस भवन की सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।
5. शिशु गृह केन्‍द्र:-
       संस्‍था द्वारा जिले में नौ शिशु गृह केन्‍द्र चलाये जा रहे है। जिनमें 6 मास से चार वर्ष तक के 225 बच्‍चों को लाभ दिया जाता है।  इन बच्‍चों को पौषाहार निःशुल्‍क दिया जाता है। कामकाजी महिलायें अपनें को दिन भर देखभल के लिये छोडकर जा सकती है। यह सेवा निःशुल्‍क प्रदान की जाती है।
6.सिलाई-कढाई प्रशिक्षण केन्‍द्र:-
       संस्‍था द्वारा भारतीय ग्रामीण महिला संघ के सहयोग से एक सिलाई-कढाई प्रशिक्षण केन्‍द्र चलाया जाता है जिसमें गरीब महिलाओं: लडकियों को प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण उपरांत निःशुल्‍क मशीन भी प्रदान की जाती है। इसके लिये कोई प्रशिक्षण शुल्‍क नहीं लिया जाता है।
सम्‍पर्क:-    जिला बाल कल्‍याण अधिकारी                          फोन : 2221440
       बाल भवन सोनीपत