बस पास
योजना
राज्य सरकार द्वारा निम्न श्रेणियों को रिहायती दर पर बस पास
उपलब्ध करवाये जाते है।
i)
विधार्थी
वह विधार्थी जो राजकीय स्कुल/कालेज/आई टी आई या मान्यता प्राप्त
स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते है वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
विधार्थियों से किलोमीटर की दूरी के हिसाब से त्रैमासिक किराया लिया जाता
है।
विधार्थियों का पास बनाने के लिये स्कूल या मान्यता प्राप्त
संस्था द्वारा सत्यापित सूची के साथ प्रत्येक विधार्थी का सत्यापित
फोटो के साथ वांछित राशि जमा करवाई जाती है।
ii)
सरकारी कर्मचारी
सरकारी कर्मचारी को रियायत पर बस की सुविधा प्रदान की जाती है
जिसमें उनसे उस माह के लिये 35 एक तरफा किराया लिया जाता है। इसके लिये
उनका प्रार्थना पत्र तथा फोटो उनके कार्यालय द्वारा सत्यापित होना
अनिवार्य है।
iii)
विकलांग वयक्ति
कोई भी विकलांग व्यक्ति जिसे सिविल सर्जन ने शत प्रतिशत विकलांग प्रमाणित
किया हो और जिला समाज कल्याण द्वारा सत्यापित किया पहचान पत्र जारी किया
गयो हों,
कों मुफत बस यात्रा उलब्ध करवाई जाती है।
iv)
राज्य स्तीरय खिलाडी
राज्य स्तीरय खिलाडियों की टीम को भी बस किराये में 75 प्रतिशत की छूट
प्रदान की जाती है,
जो
जिला खेल एवंम कल्याण अधिकारी के कार्यालय द्वारा टीम की लिखित सिफारिश पर
की जाती है।
v)
पत्रकार व साहित्यकार
लोक सम्पर्क विभाग,
हरियाणा द्वारा राज्य सरकार के साहित्यकारों एवंम मान्यता प्राप्त
पत्रकारों का पहचान पत्र जारी होने उपरान्त मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी
जा रही है।
vi)
स्वतन्त्रता सेनानी
स्वतत्रता सेनानियों द्वारा सरकार से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत
करने पर ही उन्हें एक सहायक के साथ बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही
है।
vii)
साक्षात्कारों के लिये
सरकार द्वारा साक्षात्कारों पर बुलाये गए उम्मीदवारों को
साक्षात्करों पर जाने का निमन्त्रण पत्र दिखाने पर मुफ्त बस यात्रा की
सुविधा प्रदान की जाती है।
viii)
विवाह के लिये स्पैशल बस सुविधा
राज्य परिवहन द्वारा विवाह शादियों के लिये स्पैशल बसें उपलब्ध करवाई
जाती है,
जिसके लिये किलोमीटर की दूरी के हिसाब से दरें तय है तथा उससे अधिक दूरी का
21.80 रूपयें प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाता है। स्पैशल
बुकिंग के लिये कम से कम उस सप्ताह पहले इच्छुक व्यक्ति द्वारा
सम्पर्क किया जाना जरूरी है।
सम्पर्क:
1 महाप्रबन्धक,
हरियाणा राज्य परिवहन,
सोनीपत फोन : 2201102,
2242226
2 परिवहन प्रबन्धक,
सोनीपत
3 Work
Manager
फोन : 2201103