पीने का पानी एंव सीवरेज
उद्देश्यः-
गांव में जन साधारण को घर में स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध करवाना।
प्रक्रिया:-
ग्रामीण क्षेत्र के लिये
-
इस कार्य के लिये विभाग द्वारा छपवाये गये प्रार्थना पत्र पर आवेदन किया
जाता है जिसे सम्बन्धित उपमण्डल कार्यालय से प्राप्त कर तथा एक पंच
या सरपंच से हस्ताक्षर करवा कर उपमण्डल अभियन्ता कार्यालय में जमा
करवाया जाता है।
-
पानी के कनैक्शन के लिये पाईप में जिसमें पानी का कनैक्शन करना है 32
फुट/10 मीटर प्रैशर होना जरूरी है।
-
उपमण्डल अभियन्ता सम्बन्धित किनषक अभियन्ता से इसकी कार्य सम्भव
जानकारी प्राप्त करने के बाद इसकी स्वीकृती प्रदान करते है।
-
इसके बाद प्रार्थी इसकी कनैक्शन फीस उपमण्डल कार्यालय में जमा
करवायेगा।
-
पानी का कनैक्शन किसी लाइसैंसधारी पलम्बर से विभाग के कर्मचारी की
उपस्थिति में करवाया जाता है।
कनैक्शन फीस:- 500 रूपये प्रति कनैक्शन
मासिक बिल:- 20 रूपये प्रति कनैक्शन
योजना:-शहरी
क्षेत्र के लिये पानी एंव सीवरेज का नया कनैक्शन
उद्देश्यः-
जन साधारण को घर में स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान करना तथा गन्दे
पानी की निकासी का प्रबन्ध करना।
प्रक्रिया:-
1 प्रार्थी अपना प्रार्थना पत्र सम्बन्धित उपमण्डल अभियंता को
निम्न दस्तावेजों की प्रति देंगे।
क शपथ पत्र
ख मकान का नक्शा
ग नगरपालिका से सत्यापित प्रमाण पत्र
घ लाईसैसधारी पलम्बर की रिपोर्ट
ड लोकनिर्माण विभाग से सड़क तोडने की मंजूरी
2 पानी के कनैक्शन के लिये पाइप में जिससे पानी का नया कनैक्शन करना
है 40 फुट/12 मीटर का प्रैशर होना जरूरी है।
3 उपमण्डल अभियन्ता सम्बन्धित कनिष्क अभियन्ता से इसके कार्य की
सम्भव जानकारी प्राप्त करके इसकी स्वीकृति प्रदान कर देंगे।
4 इसके बाद प्राथी इसकी सिक्योरिटि उपमण्डल कार्यालय में जमा
करवायेगा।
5
तत्पश्चात प्रार्थी लाइसैंसधारी पलम्बर से अपना पानी व सीवर का कनैक्शन
विभाग के कर्मचारी की उपस्थति में अपने खर्चे पर करवायेगा
कनैक्शन फीस/बिल:-
क पानी के
लिये
:- कनैक्शन फीसा 500 रूपये
मासिक
बिल
:- 25 रूपये प्रति नल प्रति महीना
40 रूपये प्रति महीना एक से ज्यादा नल
ख सीवर के
लिये
:- कनैक्शन फीस 1000 रूपये
मासिक बिल
:- 5 रूपये प्रति महीना प्रति सीट
1 रूपया प्रति महीना प्रति कनैक्शन प्रदुषण फीस
नोट
पानी के कनैक्शन पर मोटर लगाना अनाधिक़त है जिसके पकडे जाने पर
भारी जुर्माना किया जा सकता है अथवा 100 रूपये प्रति शुल्क भी चार्ज किया
जा सकता है।
सम्पर्क:-
कार्यकारी अभियन्ता,
जनस्वास्थ्य मण्डल सोनीपत,
फोन 2220321
XEN City :
फोन
2220254
D & P :
फोन
2245623
PH, Gohana :
फोन
252824