पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान
 
योजना का उद्देश्‍य:-उन्‍नत किस्‍म के पशु तैयार करना।
पात्रता:-          जिले का कोई भी नागरिक, जो पशु पालता हो/रखता हो।
सहायता का स्‍वरूप:-
              कृत्रिम गर्भाधान करवाने के लिये स्‍थानीय पशु संस्‍था में कृत्रिम गर्भाधान के 15 रू0 पशु माहिलकों द्वारा भुगतान करना पडता है।  यदि पशु मालिक अपना पशु संस्‍था में नही लाना चाहते है, तो पशु चिकित्‍सक को कृत्रिम गर्भाधान करवाने की फीस रू0 65/देनी होती है।
सहायता स्‍थल:-
       पशु चिकित्‍सक, स्‍थानीय पशु चिकित्‍सालय संस्‍थान या गांव के आसपास का हस्‍पताल ।
कृत्रिम गर्भाधान से फायदा:-
  1. उत्तम नस्‍ल की कटडियां पैदा होती है जो ब्‍याहने पर 15 किलो ग्राम से उपर दूध देती है।
  2. समय पर टीका लगने से गर्भाधारण जल्‍दी होता है।
  3. संकर नस्‍ल की बछडियां पैदा होती है जो ब्‍याहने पर कम से कम 15 से 20 किलो ग्राम दूध देती है।
  4. कृत्रिम गर्भाधान से पैदा कटडे ब बछडे उच्च क्‍वालिटि के बनते है। क्‍योंकि इनकी माताओं का दूध 18 किलो ग्राम से उपर होता है।
सम्‍पर्क:-
       उपनिदेशक
       पशु पालन, सोनीपत                                 फोन : 2220170