नहरी कनैक्‍शन (राईस सूट)
उद्देश्यः-
जिला सोनीपत एक मुख्‍य चावल उत्‍पादक  क्षेत्र है तथा सरकार की अधिक अन्नउपजाओ नीति के अन्‍तर्गत चावल की अधिक पैदावार के लिए बरसाती मौगे तीन माह जुलाई, अगस्‍त, सितम्‍बर के लिये स्‍वीकृत किये जाते है। जिससे किसानों को अतिरिक्‍त पानी दिया जाता है।
योजना का विवरण:-
नए बरसाती मौगे के लिये कोई भी किसान 20 जून तक सम्‍बन्‍धित नहर विभाग के कार्यकारी अभियन्‍ता को आवेदन दे सकता है। इस आवेदक  पत्र पर 25 रूपये की सरकारी फीस लगानी जरूरी है। इसके अतिरिक्‍त आवेदक को सरकार की नीति के अनुसार कनैक्‍शन फीस 150 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमा करवाना होता है।  यह राईस सूट पानी की उपलब्‍धता पर ही चलाये जा सकते है। व पानी की कमी की वजह से किसी भी समय बन्‍द किये जा सकते है।  आवेदक के प्रार्थना पत्र की पूरी छानबीन करने के बाद यह मौगे अधीक्षक अभियन्‍ता द्वारा स्‍वीकृत किये जाते है।
पात्रता:-
       कोई भी किसान जिसकी नहर से लगती हुई कम से कम 20 एकड जमीन हो या छोटे किसान मिलकर 20 एकड जमीन के लिये  इक्ट्ठा आवेदन दे सकते है।
लाभ:-
       यह राईस् सूट लग जाने से पक्‍के मौगे के अलावा अतिरिक्‍त पानी उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिससे किसानों को अतिरिक्‍त चावल की पैदावार करने के लिये मदद मिलती है।
सम्‍पर्क:-
1      अधीक्षक अभियन्‍ता।                          फोन : 2243481
       भाखडा जल सेवायें रिमण्‍डल सोनीपत।
2      कार्यकारी अभियन्‍ता पूण्‍डरी जल सेवाये ।          फोन: 2241136
       मण्‍डल,  Rai
3      कार्यकारी अभियन्‍ता सोनीपत जल सेवाये मण्‍डल    फोन: 253302
      Gohana