छात्रों को प्रोत्साहन                       
बुक बैंक सुविधा
उद्देश्य:
       छात्राओं को अध्ययन के लिए वापसी के आधार पर पुस्तकें प्रदान कर शिक्षा ग्रहण के लिए सुविधा प्रदान करना।
सहायता
       6ठी से 12वीं तक की छात्राओं को अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकें प्रदान की जाती हैं। यह पुस्तकें परिक्षाओं के समापन होने के बाद वापिस प्राप्त कर ली जाती हैं।
पात्रता
       अनुसूचित जाति की सभी छात्राएं एवं यदि पुस्तकें उपलब्ध रहें तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को भी दी जा सकती हैं।
आवेदन
       शिक्षण संस्थान के मुख्याध्यापक/ प्रधानाचार्य को आवेदन कों।
 
सुयोग्य छात्र/ छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृति
उद्देश्य :-      सुयोग्य छात्र/ छात्राओं को नकद प्रोत्साहन देना।
छात्रवृति :-    9चरं व 10वीं कक्षा के दौरान 300 रूपये प्रतिवर्ष की छात्रवति।
चयन प्रक्रिया :-  जिले के प्रत्येक खण्ड में आठवीं कक्षा के परिणाम के आधार पर छात्र/ छात्राओं को मैरिट सूचि तैयार कर प्रथम आठ छात्र/ छात्राओं का चयन किया जाता हैं। इसमें से सामान्य श्रेणी के 4, भूमिहीन परिवारों से 2 व अनुसूचित जाति के 2 छात्र/छात्रा होने आवश्यक हैं।
आवेदन :-     सम्बन्धित प्रधानाचार्य/ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता हैं।
 
छात्राओं को स्कूल वर्दी के लिए सहायता
उद्देश्य :-     छात्राओं को वर्दी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा ग्रहण के लिए प्रोत्साहित करना।
सहायता :-    छठी से आठवीं कक्षा की छात्राएं    -      75 रू0 प्रति वर्ष
              नौवी से बारहवीं कक्षा की छात्राएं   -      100 रू0 प्रति वर्ष
पात्रता :-      अनुसूचित जाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं।
आवेदन :-     शिक्षण संस्था के प्रधानाचार्य को आवेदन किया जा सकता हैं।
 
सम्पर्क
      जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत           Qks-   2243501
              अथवा
       उपमण्डल शिक्षा अधिकारी, सोनीपत