खेलो को प्रोत्साहन
नकद ईनाम योजना
विजेता खिलाडियों को नकद प्रोत्साहन देकर युवाओं की खेलों में रूचि
बढाना।
नकद ईनाम
हरियाण सरकार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं मे पदक हासिल करने वाले
खिलाडियों को नकद प्रोत्साहन राशी दी जाती हैं जिनका विवरण इस प्रकार हैं
खेल स्तर स्वर्ण पदक रजत
पदक कॉंस्य पदक
औलम्पिक 1 करोड 50 लाख 25
लाख
एशियाड 10 लाख 7
लाख 5 लाख
राष्ट्रीय खेल 10 हजार 7
हजार 5 हजार
इसके अलावा राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में स्थान करने पर
खेल विभाग द्वारा कालेज खिलाडियों को 900 रूपये तथा स्कूल स्तर के
खिलाडियों को 720/- रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाती हैं।
अखाडा,
कुमार तथा केसरी दंगल
इस स्कीम के अर्न्तगत प्रत्येक वर्ष सभी जिलों में जिला स्तर पर अखाडा,
जिला कुमार जथा जिला केसरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया
जाता हैं जिसमें खिलाडियों को ईनाम दिए जाते है तथा जिला केसरी को क्रमश:
3100 रू0 व 1100 रू0 का नकद ईनाम दिया जाता हैं तथा प्रथम स्थान पाने
वाले खिलाडी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
खेल नर्सरी स्कीम
खेल विभाग,
हरियाणा द्वारा अच्छे खिलाडी तैयार करने हेतू खेल नर्सरी
स्कीम चलाई गई हैं। जिसमें खिलाडियों को 50 रूपये प्रतिदिन प्रति खिलाडी
की दर से खुराक व 100 रूपये प्रति मास प्रति खिलाडी जेब खर्च,
नि:शुल्क किताबें, खेल वर्दी,
रिहायश,
Qhl
प्रदान की जाती हैं तथा सुबह व सायं खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा
प्रशिक्षण दिया जाता हैं।
खेल मैदानों का विकास
ग्रामीण स्तर पर खिलाडियों के खेल मैदान के विकास के लिए योजना शुरू की
हुई है जिसमें पंचायत द्वारा खेल मैदानों के विकास पर होने वाले खर्चे का
75,000रू0
व कम से कम चार एकड भूमि खेल परिषद के नाम नि-शुल्क करवानी होती हैं। 75,000
रूपये की राशी राज्य सरकार द्वारा मैंचिग ग्रान्ट के आधार पर प्रदान की
जाती हैं व 1,50,000
रूपये की ग्रांट भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं।
खेल विगं योजना
खेल विभाग द्वारा खेलों को बढावा देने हेतू राज्य
में श्िसक्षण संस्थाओं में खेल पिंग स्थापित की गई हैं। विंग के
खिलाडियों को 15 रूपये प्रति दिन प्रति खिलाडी की
दर से जल पान भता दिया जाता हैं तथा खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा
प्रशिक्षण दिया जाता हैं।
ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
इस स्कीम के अर्न्तगत ग्रामिण खेलों को बढावा
देने हेतू ब्लाक/ जिला /राज्य
स्तर पर ग्रामीण, खेलें आयोजित की जाती है जिसमे
16 वर्ष से कम आयु के ग्रमीण खिलाडी भाग लेते हैं।
महिला खेल उत्सव
इस स्कीम के अर्न्तगत विभाग द्वारा ब्लाक/
जिला/ राज्य स्तर पर महिला खेल
प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। तथा विजेता खिलाडियों को ईनाम व प्रमाण
पत्र दिये जाते हैं।
सम्पर्क करें
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी
सुभाष स्टेडियम, सोनीपत
Qksन-
2221589